रायपुर से निकली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक धर्म , एकता और संस्कृति का संदेश लेकर चले भक्तों के कदम…

HomeCHHATTISGARHरायपुर से निकली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक धर्म...

Date:

हाइलाइट :

रायपुर : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की प्रेरणा से शुरू हुई “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से भक्तों का जत्था बुधवार को राजधानी रायपुर से रवाना हुआ । यह यात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक निकाली जा रही है , जिसमें देशभर से हजारों धर्मप्रेमी अपनी आस्था और समर्पण के साथ हिस्सा लेंगे । रायपुर से भक्तों को दिल्ली तक पहुँचाने के लिए समाजसेवी बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ने निःशुल्क बसों की व्यवस्था की ।

सुबह 730 बजे गुढ़ियारी स्थित श्री हनुमान मंदिर , मच्छी तालाब से चार बसें रवाना की गईं । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर राजीव लोचन दास , बसंत अग्रवाल , पूर्व पार्षद विनोद अग्रवाल और कई संतजन उपस्थित रहे । भगवा ध्वज दिखाकर बसों को रवाना किया गया , वहीं पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा ।

धर्म और समाज को एकजुट करने का संकल्प

बसंत अग्रवाल ने कहा कि यह पदयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है , बल्कि देश की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को जगाने वाला अभियान है । उन्होंने कहा कि गुरुदेव धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का उद्देश्य सनातन धर्म के मूल्यों की रक्षा करना और समाज में हिन्दू एकता की भावना को सशक्त बनाना है । उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि वे अपनी आस्था और कर्म के माध्यम से धर्म और संस्कृति की रक्षा में योगदान दें । यात्रा के दौरान भक्तों के लिए भोजन , आवास और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है । साथ ही रायपुर से दिल्ली और वृंदावन से वापसी तक की यात्रा निःशुल्क रखी गई है , ताकि कोई भी श्रद्धालु असुविधा का सामना न करे ।

आस्था और चेतना की मिसाल बनेगी यात्रा

बागेश्वर धाम की ओर से कहा गया है कि यह पदयात्रा हर धर्मप्रेमी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी । यह केवल कदमों की यात्रा नहीं , बल्कि आस्था , एकता और चेतना का संगम है । इस यात्रा के माध्यम से पूरे देश में यह संदेश जाएगा कि हिन्दू धर्म की ध्वजा सदा ऊँची रहेगी और समाज में एकता की भावना और प्रगाढ़ होगी ।

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा भविष्य की पीढ़ियों के लिए धार्मिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगी । आयोजकों का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति का छोटा-सा प्रयास भी देश , धर्म और संस्कृति की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान साबित हो सकता है ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...