34.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुवाणी , कीर्तन और सेवा भाव से गूंजा रायपुर , हजारों श्रद्धालु हुए भावविभोर…

HomeChhattisgarhश्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुवाणी , कीर्तन...

Date:

हाइलाइट:

रायपुर । श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर राजधानी रायपुर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रही । शहर के सभी गुरुद्वारों में इस पवित्र अवसर पर कीर्तन , गुरुवाणी पाठ , सेवा और लंगर का आयोजन हुआ । खालसा स्कूल परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी , जहां भक्ति और संगीत की मधुर लहरों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया ।

“खालसा स्कूल में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन करते अमृतसर से आए भाई जनरैल सिंह हजूरी रागी जत्था।”

खालसा स्कूल में हुए कीर्तन दरबार में अमृतसर से आए प्रख्यात कीर्तनकार भाई जनरैल सिंह हजूरी रागी जत्था , दरबार साहिब ने “गुनगावां नित तेरे तुझ बिन अवर ना जाना मेरे साहिबा…” जैसे शबदों के गायन से संगत को भावविभोर कर दिया । सुबह 1030 बजे गुरुद्वारा स्टेशन रोड में दीवान की शुरुआत हुई , जिसके बाद भाई गगनदीप सिंह गंगानगर ने अपने सुरों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया ।

हर वर्ष की तरह इस बार भी खालसा स्कूल और ब्लाइंड स्कूल के बच्चों ने “धन धन हमारे भाग घर आया पीर मेरा…” शबद का गायन कर कार्यक्रम को और विशेष बना दिया । दोपहर 130 से 330 बजे तक भाई जनरैल सिंह ने दरबार साहिब अमृतसर की शैली में शबद प्रस्तुत किए , जिससे उपस्थित साध-संगत आनंदित हो उठी । इसके बाद भाई कुलदीप सिंह ने भी गुरुवाणी कीर्तन प्रस्तुत किया । दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लंगर सेवा निरंतर जारी रही , जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक भोजन ग्रहण किया ।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल , अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा , छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी , पार्षद अमर गिदवानी , बलदेव सिंह भाटिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इंदरजीत सिंह छाबड़ा पप्पी और मनजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया , जबकि संचालन का जिम्मा रविंदर सिंह दत्ता ने संभाला ।

शाम 730 बजे रेहरास साहिब पाठ के पश्चात गुरुवाणी कीर्तन पुनः आरंभ हुआ , जो रात 1215 बजे तक चला । इसके बाद आतिशबाजी के साथ प्रकाश पर्व का भव्य समापन हुआ ।

सेवा और सामाजिक पहल

तेलीबांधा स्थित बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मत्था टेककर प्रदेश की सुख-शांति और विकास की प्रार्थना की । इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव , संगठन महामंत्री पवन साय , कोषाध्यक्ष राम गर्ग , महामंत्री नवीन मार्कण्डेय , अमित साहू सहित अन्य नेता उपस्थित रहे । गुरुद्वारा समिति द्वारा अतिथियों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया ।

खालसा स्कूल परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने आयुष्मान कार्ड और अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन भी किया । सुबह 10 बजे से शुरू इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया । आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि 150 से अधिक प्रमाण पत्र जारी किए गए , 123 आयुष्मान कार्ड बनाए गए , और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष पंजीयन किया गया ।

समापन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना , बल्कि समाज में भाईचारे , सेवा और एकता की भावना को भी प्रबल संदेश दे गया ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...

IIIT रायपुर हॉस्टल में बड़ी चोरी, 15 से ज्यादा लैपटॉप लेकर फरार हुए शातिर चोर…

नया रायपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु: IIIT रायपुर के हॉस्टल से 15...

सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत…

दल्लीराजहरा, बालोद (छत्तीसगढ़) मुख्य बिंदु:• सीवरेज पाइपलाइन खुदाई के दौरान...