36.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

रायपुर में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर भव्य आगमन, करेंगे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ…

HomeChhattisgarhरायपुर में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर भव्य आगमन, करेंगे...

Date:

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधे सत्य साईं अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 2,500 बच्चों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। प्रधानमंत्री लगभग 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और पद्म भूषण लेखक विनोद कुमार शुक्ल से भी मुलाकात की। पीएम मोदी आज नए विधानसभा भवन, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय और ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही रायपुर शहर में उनका रोड शो भी प्रस्तावित है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related