24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

कुम्हारी को मिली 16.30 करोड़ की सौगात: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन…

HomeChhattisgarhकुम्हारी को मिली 16.30 करोड़ की सौगात: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने...

Date:

  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में 16 करोड़ 30 लाख 51 हजार रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन।
  • स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण का शुभारंभ।
  • कॉलेज बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की अतिरिक्त घोषणा।
  • सांसद विजय बघेल बोले – “कुम्हारी में सरकार का विकास धरातल पर नजर आ रहा है।”

कुम्हारी /दुर्ग: कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र में विकास की एक नई शुरुआत हुई जब उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कुल 16 करोड़ 30 लाख 51 हजार रुपए की लागत से तैयार विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री विजय बघेल ने की।

लोकार्पित कार्यों में वार्ड क्रमांक 15 में 30 लाख रुपए की लागत से अटल परिसर निर्माण, 5 करोड़ 32 लाख 68 हजार रुपए की लागत से जंजगिरी तालाब सौंदर्यीकरण, वार्ड क्रमांक 13 में 16 लाख 92 हजार रुपए की लागत से आकांक्षीय शौचालय निर्माण, 3 करोड़ 01 लाख 21 हजार रुपए की लागत से सी.सी. रोड एवं बी.टी. रोड निर्माण, 1 करोड़ 67 लाख 72 हजार रुपए की लागत से आर.सी.सी. नाली निर्माण, तथा 1 करोड़ 16 लाख 14 हजार रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक, चबूतरा, शेड और सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रुपए की लागत से स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कॉलेज परिसर की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की।

भूमिपूजन का महत्व और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज कुम्हारी नगर पालिका में 11 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण और 4 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से महाविद्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने भूमिपूजन की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल निर्माण का आरंभ नहीं, बल्कि धरती माता से क्षमा याचना और शुभ कार्य के आरंभ का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से जीव-जंतुओं का विस्थापन होता है, इसलिए भूमिपूजन के माध्यम से उनकी आत्मा की शांति और धरती माता से आशीर्वाद की कामना की जाती है। श्री साव ने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय भवन शीघ्र बनकर तैयार होगा और विद्यार्थियों को आधुनिक, बेहतर अध्ययन सुविधाएं प्राप्त होंगी।

सांसद विजय बघेल ने सराहा विकास दृष्टिकोण

सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई लहर है। उन्होंने कहा कि कुम्हारी में आज जो कार्य हो रहे हैं, वे प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उन्होंने महाविद्यालय भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए उप मुख्यमंत्री से इस हेतु आवश्यक राशि की घोषणा करने का अनुरोध किया।

शिक्षा और विकास के संग मिल रहा नया स्वरूप

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनीता सोनवती ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कॉलेज भवन के लिए बाउंड्रीवॉल निर्माण की आवश्यकता पर ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर नगर पालिका कुम्हारी की अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री संजय बघेल, श्री सुरेंद्र कौशिक, जनप्रतिनिधिगण, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...