27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

उर्स कार्यक्रम में युवक पर जानलेवा हमला, बेसबॉल स्टिक और लोहे की रॉड से की गई पिटाई…

HomeChhattisgarhउर्स कार्यक्रम में युवक पर जानलेवा हमला, बेसबॉल स्टिक और लोहे की...

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार रात धार्मिक आयोजन के दौरान एक युवक पर दो बदमाशों ने बेरहमी से हमला कर दिया। यह वारदात बंजारी वाले बाबा के उर्स कार्यक्रम के दौरान नूरजहां प्राइम के पास रात करीब 8 बजे हुई। हमले में घायल युवक की पहचान आर्यन खान उर्फ अवि के रूप में हुई है, जो गंभीर रूप से घायल अवस्था में कोतवाली थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार आर्यन खान उर्स कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसी दौरान उसने देखा कि संजय नगर मदनी चौक निवासी दानिश और ज़ीशान नाम के दो युवक बाजे वाली गाड़ी के ऊपर चढ़े हुए थे। आर्यन ने उन्हें गाड़ी से नीचे उतरने की हिदायत दी, जिस पर दोनों आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए बेसबॉल स्टिक और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में आर्यन के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को वहां से निकाला गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों दानिश और ज़ीशान के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी विवाद और झगड़ों के मामलों में पुलिस की निगरानी सूची में रह चुके हैं। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

उधर, इस घटना के बाद उर्स स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली पुलिस ने रात में ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...