स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर: नवा रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में बुधवार को हुई एक बड़ी घटना ने पूरे जनसंपर्क विभाग में हड़कंप मचा दिया है। विभाग के अपर संचालक संजय तिवारी के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने गाली-गलौज, हाथापाई और कार्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी हरकतें कीं। इतना ही नहीं, उन्होंने खुलेआम धमकी भी दी।
संघ ने जताई कड़ी नाराज़गी
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक अधिकारी पर हमला नहीं, बल्कि पूरे विभाग की गरिमा पर सीधा प्रहार है। उन्होंने इसे पूर्वनियोजित हमला बताया।
संघ की मुख्य मांगें
घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए।
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की कठोर धाराओं में केस दर्ज हो।
सरकारी दफ्तर में घुसकर हमला करने वालों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए।
जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा और संरक्षण दिया जाए।
मुख्यमंत्री से की अपील, दी आंदोलन की चेतावनी
संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जो स्वयं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी मंत्री भी हैं, से इस गंभीर घटना पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्यभर के जनसंपर्क अधिकारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
खबरें और भी…follow करना न भूलें।


