22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

छत्तीसगढ़ में भाजपा का ‘जनदर्शन’ फिर शुरू, मंत्री रोज़ सुनेंगे जनता की बातें…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में भाजपा का ‘जनदर्शन’ फिर शुरू, मंत्री रोज़ सुनेंगे जनता की...

Date:

रायपुर : 05 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में भाजपा का बहुप्रतीक्षित ‘जनदर्शन कार्यक्रम’ एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। सोमवार, 6 अक्टूबर से हर दिन एक मंत्री पार्टी कार्यालय में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। इसकी पुष्टि भाजपा के मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने की है। बताया जा रहा है कि पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के हालिया विरोध के बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया। कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने की तैयारी की थी।

यह भी पढ़े : अग्र समाज का संगठित होना राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा का प्रतीक, सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

करीब एक साल से बंद यह कार्यक्रम अब दोबारा शुरू हो रहा है। पहले दिन मंत्री टंकराम वर्मा दोपहर 2 से 5 बजे तक लोगों से मिलेंगे। पंजीयन प्रक्रिया 2 बजे तक पूरी होगी।

पहले सप्ताह का कार्यक्रम:

नामविभागदिनांकदिन
टंकराम वर्माराजस्व एवं उच्च शिक्षा06-10-2025सोमवार
गजेंद्र यादवस्कूल शिक्षा एवं विधि07-10-2025मंगलवार
केदार कश्यपवन एवं परिवहन08-10-2025बुधवार
गुरु खुशवंत साहेबतकनीकी शिक्षा एवं रोजगार09-10-2025गुरुवार
दयालदास बघेलखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण10-10-2025शुक्रवार

भाजपा का मानना है कि यह पहल जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगी।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related