29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

रायपुर कलेक्टोरेट में हादसा : 110 साल पुराने रिकॉर्ड रूम की छत गिरी, आजादी कालीन दस्तावेज सुरक्षित…

HomeChhattisgarhरायपुर कलेक्टोरेट में हादसा : 110 साल पुराने रिकॉर्ड रूम की छत...

Date:

रायपुर: 29 सितम्बर 2025— रविवार तड़के रायपुर कलेक्टोरेट में बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 4.30 बजे कलेक्टोरेट भवन के कमरा नंबर-8 (एंग्लो रिकॉर्ड रूम) की छत अचानक ढह गई। यह वही कमरा है जहां आजादी के समय से करीब 78 साल पुराने दस्तावेज सुरक्षित रखे गए थे। हादसा कलेक्टर कक्ष से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ।

रात में इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह चौकीदार ने छत गिरा देखा और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सुबह 9 बजे तक एसडीआरएफ की टीम और बड़ी संख्या में मजदूर मौके पर पहुंच गए। रिकॉर्ड रूम की सभी फाइलों को सुरक्षित निकालकर रजिस्ट्री विभाग के खाली कमरों में शिफ्ट किया गया। देर शाम तक यह काम चलता रहा।

जानकारी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले ही रिकॉर्ड रूम स्टाफ ने कलेक्टर को इसकी जानकारी दी थी कि छत जर्जर हो चुकी है। इसके बाद कर्मचारियों को कमरा नंबर-7 और 9 में शिफ्ट कर दिया गया था, हालांकि दस्तावेज वहीं रखे थे।

110 साल पुराना रिकॉर्ड रूम
इतिहासकार रमेंद्रनाथ मिश्र के अनुसार कलेक्टोरेट भवन का निर्माण अंग्रेजों ने 1854 में शुरू किया था। शुरुआत में यह अंग्रेजी फौज का अस्तबल था। बाद में इसे सरकारी कार्यों के लिए उपयोग में लाया गया। इस भवन में कलचुरी राजाओं के किले से लाए गए सिफलिस पत्थर लगाए गए थे। रिकॉर्ड रूम का निर्माण वर्ष 1915 में हुआ था, लेकिन समय-समय पर मेंटेनेंस न होने से यह जर्जर हो गया।

13 साल से लंबित कंपोजिट बिल्डिंग
पुरानी बिल्डिंग की जर्जर हालत को देखते हुए वर्ष 2012 में तत्कालीन कलेक्टर डॉ. रोहित यादव ने नई कंपोजिट बिल्डिंग का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हो पाई। 2017 में कलेक्टर ओपी चौधरी ने फिर से प्रस्ताव भेजा, मगर वह भी फाइलों में ही अटका रहा। इसके बाद कई कलेक्टर आए, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ सका।

वर्तमान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड रूम से कर्मचारियों को पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था। कमरे में सिर्फ फाइलें थीं, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि कंपोजिट बिल्डिंग की ड्राइंग-डिजाइन बन चुकी है। 2019 में इसकी लागत 6 करोड़ थी, जो अब बढ़कर करीब 11 करोड़ हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related