स्वतंत्र छत्तीसगढ़
कोरबा : 28 सितम्बर 2025
कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया में हुए गोलीकांड का मास्टरमाइंड शक्ति सिंह उर्फ़ शक्ति दास (महामंत्री, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल) को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। घटना में पहले ही शूटर दुर्गेश पांडे समेत तीन आरोपियों को दबोचा जा चुका था।
यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने भगत सिंह और लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि…
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सिकंदर मेमन के घर पर देशी कट्टे से दो राउंड फायरिंग हुई थी। जांच में खुलासा हुआ कि शक्ति दास ने 10 हजार रुपये में सुपारी देकर यूपी से शूटर बुलवाया था। बताया जा रहा है कि फायरिंग का कारण तौसीफ मेमन का अंतर्जातीय विवाह था, जिसके चलते परिवार को पहले भी धमकियां मिल रही थीं।
घटना के बाद शक्ति दास ने अपने फेसबुक पोस्ट पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। पुलिस अब तक इस मामले में 5 गिरफ्तारियां कर चुकी है और मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)


