22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 30 सितंबर से तेज होगी गतिविधियां…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 30 सितंबर से...

Date:

रायपुर: 28 सितम्बर 2025— मौसम विभाग ने रविवार को छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, मुंगेली, कबीरधाम, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, धमतरी, महासमुंद, बालोद, गरियाबंद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में आंधी और बिजली गिरने का भी अंदेशा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग और बस्तर संभाग के कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी। विशेषज्ञों ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related