31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

कल्याण कॉलेज में गरबा आयोजन के दौरान तिलक को लेकर विवाद, छात्र घायल…

HomeChhattisgarhकल्याण कॉलेज में गरबा आयोजन के दौरान तिलक को लेकर विवाद, छात्र...

Date:

भिलाई: 27 सितम्बर — दुर्ग जिले के सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में शनिवार को गरबा आयोजन को लेकर छात्रों के बीच विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, आयोजन से पहले हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि कार्यक्रम में आने वाले सभी छात्रों को तिलक लगाया जाएगा और गंगाजल पिलाया जाएगा। इसी बात को लेकर छात्रों में कहासुनी हुई और विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान छात्र नागेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद एबीवीपी नेता अक्षय मिश्रा ने आरोप लगाया कि छात्र साहिल कुरैशी ने तिलक लगाने का विरोध कर अपने साथियों के साथ नागेश्वर यादव पर हमला किया। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों पर कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाए। वहीं, एनएसयूआई नेता का कहना है कि यह मामला दो छात्रों के बीच का व्यक्तिगत विवाद है और इसे धर्म से जोड़कर देखना गलत है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि साहिल कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल कॉलेज परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...