31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

महासमुन्द जिले में 132 प्रकरणों में जप्त 5 टन गांजा नष्ट…

HomeChhattisgarhमहासमुन्द जिले में 132 प्रकरणों में जप्त 5 टन गांजा नष्ट...

Date:

महासमुन्द, 27 सितम्बर—“राष्ट्रव्यापी ड्रग निपटान पखवाड़ा” (16 से 30 सितम्बर 2025) के तहत महासमुन्द जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में दर्ज 132 प्रकरणों में जप्त 5227.998 किलोग्राम (लगभग 5 टन) गांजे का नष्टीकरण किया गया। यह कार्यवाही 23, 24 एवं 27 सितम्बर को ग्राम मूढ़ेना स्थित बाला जी पावर प्लांट में जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में संपन्न हुई। कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला आबकारी अधिकारी की उपस्थिति में थानों में जप्त गांजे का भौतिक सत्यापन कर बायलर में नष्ट किया गया।

नष्ट किए गए गांजे में थाना सिंघोड़ा के 35, सरायपाली के 32, खल्लारी के 2, बलौदा के 4, पिथौरा के 6, पटेवा के 3, सांकरा के 7, तुमगांव के 1, महासमुन्द के 6, बागबाहरा के 5, तेंदुकोना के 1, कोमाखान के 14 तथा बसना के 16 प्रकरण शामिल हैं।

यह नष्टीकरण वर्ष 2012 से 2025 तक दर्ज प्रकरणों के तहत जप्त मादक पदार्थों का था, जिसे शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार नष्ट किया गया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...