31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने तेजस्विनी छात्रावास का निरीक्षण, विकास हेतु 2 लाख की सहायता राशि की घोषणा…

HomeChhattisgarhराज्यपाल रमेन डेका ने तेजस्विनी छात्रावास का निरीक्षण, विकास हेतु 2 लाख...

Date:

रायपुर, 27 सितम्बर— राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बिलासपुर प्रवास के दौरान नेहरू नगर स्थित तेजस्विनी छात्रावास का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से आत्मीय बातचीत की और उन्हें शिक्षा के साथ जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। राज्यपाल ने छात्रावास के विकास के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

राज्यपाल श्री डेका ने छात्राओं से परिचय लिया और उनके भविष्य के सपनों तथा रुचियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीवन में भौतिक सफलता के साथ-साथ बेहतर इंसान बनना सबसे जरूरी है। राज्यपाल ने यह भी आश्वस्त किया कि बच्चियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर छात्रावास की संचालिका सुश्री सुलभा देशपांडे ने जानकारी दी कि यहां 21 बच्चियां रहकर विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में अध्ययनरत हैं। गरीब और बेसहारा वर्ग की बच्चियों के लिए यहां निःशुल्क रहने और पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित छात्रावास समिति के सदस्य मौजूद थे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...