27.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने मोहंदा में किया वृक्षारोपण और साइकिल वितरण…

HomeChhattisgarhखाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने मोहंदा में किया वृक्षारोपण और साइकिल वितरण...

Date:

सरायपाली : 27 सितम्बर 2025— खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल सराईपाली विकासखंड के ग्राम मोहंदा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहंदा के परिसर में पीपल का पौधा लगाया और स्कूली बच्चों को साइकिल वितरित की। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अशोक तथा विधायक श्री संपत अग्रवाल ने जामुन का पौधा रोपित किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री बघेल ने मोहंदा गांव में सीसी रोड निर्माण और विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड हेतु 10-10 लाख रुपये की घोषणा की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ शक्ति के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। साइकिल वितरण बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगा और उनकी पढ़ाई में सहायक बनेगा। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए नागरिकों से रक्तदान और सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील की।

मंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “जीएसटी बचत उत्सव” और “लोकल फॉर वोकल” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और विधायक श्री संपत अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल, श्री येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पटेल, कलेक्टर श्री विनय लंगेह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related