स्वतंत्र छत्तीसगढ़ / संवाददाता
खैरागढ़, 27 सितम्बर 2025—जिला कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शनिवार को विकासखंड खैरागढ़ के मरकामटोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, साफ–सफाई की व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने दवाइयों की आपूर्ति, टीकाकरण अभियान तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की अद्यतन जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं की चार अनिवार्य जांच सुनिश्चित होनी चाहिए और संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता दी जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों से सीधे संवाद कर केंद्र में मिल रही सेवाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श स्वरूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया।
यह भी पढ़ें; आईआईटी भिलाई के दूसरे चरण की आधारशिला, पीएम मोदी हुए वर्चुअल शामिल…
इस अवसर पर आयोजित हेल्थ कैंप में 85 स्वच्छता दीदी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। तीन दिवसीय अभियान में अब तक 140 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण हो चुका है। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड और आयुष्मान कार्ड तैयार किया जाए। साथ ही आयुष्मान योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क उपचार का लाभ दिलाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाई जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती भुनेश्वरी जीवन देवांगन सहित जनप्रतिनिधि और चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहे।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)


