छत्तीसगढ़ में आठ द्वारों वाला अनोखा गांव, यहां दक्षिणमुखी होकर विराजी हैं मां अष्टभुजी

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में आठ द्वारों वाला अनोखा गांव, यहां दक्षिणमुखी होकर विराजी हैं...

Date:

बी.आर.कुर्रे -खरसिया

माता के दर्शन करने चैत्र नवरात्रि में भक्तों की लगती है लंबी कतार, खरसिया अड़भार में मां अष्टभुजी मंदिर में दक्षिणमुखी प्रतिमा विराजमान है। मंदिर को पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है। पांचवी-छठवीं शताब्दी के अवशेष इस स्थान पर मिलते हैं।

इतिहास में अड़भार का उल्लेख अष्ट द्वार के रूप में मिलता है। मां अष्टभुजी आठ भुजाओं वाली हैं, यह बात तो अधिकांश लोग जानते हैं, लेकिन देवी के दक्षिण मुखी होने की जानकारी कम लोगों को ही है। जांजगीर-चांपा में मुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर सक्ती से दक्षिण पूर्व की ओर 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अड़भार में अष्टभुजी माता का मंदिर प्रसिद्ध है। लगभग 5 किलोमीटर की परिधि में बसा अड़भार कई मायने में अजीब है. यहां हर 100 से 200 मीटर की खुदाई करने पर किसी न किसी देवी-देवता की मूर्तियां मिल जाती हैं, आज भी यहां के लोगों को भवन बनाते समय प्राचीन टूटी-फूटी मूर्तियां या पुराने समय के सोने-चांदी के सिक्के, प्राचीन धातु की कुछ न कुछ सामग्री के अवशेष अवश्य मिलते हैं।

आठ द्वारों के कारण गांव का नाम है अड़भार:

मां अष्टभुजी की प्रतिमा ग्रेनाइट पत्थर से बनी है। आठ भुजाओं वाली मां की प्रतिमा दक्षिणमुखी भी है। नगर के लोगों ने बताया कि पूरे भारत में कोलकाता की दक्षिण मुखी काली माता और छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा से अलग हुए नवीन सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत नगर पंचायत अड़भार की दक्षिणमुखी अष्टभुजी देवी के अलावा और कहीं भी देवी की प्रतिमा दक्षिणामुखी नहीं है। सिद्ध जगत जननी माता अष्टभुजी का मंदिर दो विशाल इमली पेड़ों के नीचे स्थित है।

मंदिर में देगुन गुरु की प्रतिमा भी दक्षिणमुखी:

मूर्ति के ठीक दाहिने और डेढ़ फीट की दूरी में देगुन गुरु की प्रतिमा योग मुद्रा में विराजजी है। प्राचीन इतिहास में 8 द्वार का उल्लेख अष्ट द्वार के नाम से मिलता है। अष्टभुजी माता का मंदिर और इस नगर के चारों ओर बने 8 विशाल दरवाजों की वजह से इसका प्राचीन नाम अष्ट द्वार रखा गया होगा और धीरे-धीरे अपभ्रंश होकर इसका नाम अड़भार हो गया। मां अष्टभुजी मंदिर में दक्षिणमुखी प्रतिमा विराजमान है। मंदिर को पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है। पांचवी-छठवीं शताब्दी के अवशेष इस स्थान पर आज भी मिलते हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...