28.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

8 माओवादियों पर नारायणपुर पुलिस को मिली सफलता

HomeChhattisgarh8 माओवादियों पर नारायणपुर पुलिस को मिली सफलता

Date:

सुनील सिंह राठौर -नारायणपुर

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सक्रिय 8 माओवादियों पर नारायणपुर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) छोटे डोंगर अभिषेक पैकरा के मार्गदर्शन में दिनांक 22 मार्च 2023 को डीआरजी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु थाना ओरछा से रवाना हुई थी। सर्चिंग गश्त के दौरान 8 संदेही पुलिस पार्टी को देख कर लुक छिप रहे थे जिसको संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम, पिता का नाम, संगठन में धारित पद एवं सकीय अवधि के संबंध में बताया |
१. संतु कोर्राम, पिता स्वर्गीय गुडसा कोर्राम(१९ वर्ष) २.सुखराम कोर्राम पिता दसरू कोर्राम (३५ वर्ष) ३. कोसाराम पिता स्व. जोहलाराम (३५) ४. सन्नू राम कोर्राम पिता बुद्धूराम (१९) ५.माहरु कोर्राम पिता स्व. मुराराम (२८) ६.चैनू राम वरदा पिता सोमा वरदा (३०) ७. चैतू राम कोर्राम पिता स्व्. जोहला (४५) ८. मोड़ी राम कोर्राम पिता स्व. नरंगु (४७)
उक्त सभी माओवादी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायलय पेश किया गया है।
उक्त नक्सलियों के निशानदेही पर एक नग सबबल, दो नग फाउडा, तीन नग नक्सली बैनर एवं 8 नग पांपलेट, बिजली वायर , और 8 नग बैटरी मिला ,जब्त किया गया |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related