36.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर छत्तीसगढ़ में दंगल ,कांग्रेस ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प

HomeChhattisgarhराहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर छत्तीसगढ़ में दंगल ,कांग्रेस...

Date:

रायपुर: 24 मार्च 2023

राहुल गाँधी की सदस्यता ख़त्म हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ में जोरदार हंगामा हुवा | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP ऑफिस में जाकर केंद्र के खिलाफ जमकर नारे बाजी की | वहीँ इस घटना के बाद BJP कार्यकर्ता भी कांग्रेस दफ्तर पहुंचे ,जहाँ दोनों में झड़प हुई |

छत्तीसगढ़ में राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले का विरोध करते हुवे बीजेपी के एकात्म परिसर में धावा बोल दिए | इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के पोस्टर और बैनर पर कालिख पोती | जैसे ही इस बात की खबर बीजेपी कार्यकर्ताओं को लगी ,उन्होंने ने भी कार्यवाही करना शुरू कर दिया | इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई | थोड़ी देर के बाद जब माहौल शांत हुवा | तब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एकात्म परिसर की घटना को लेकर चिंता जाहिर की | आक्रोशित होकर कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे | बीजेपी कार्यकर्त्ता दफ्तर के अन्दर घुसने की पूरी कोशिश की परन्तु दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई | पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका | बता दें कि गुजरात की सूरत उच्चन्यायालय ने मोदी सरनेम को चोर कहने के मानहानि मामले में राहुल गाँधी को दो साल की सजा सुनाई| हालांकि इस मामले में राहुल गाँधी को जमानत तो मिल गयी लेकिन सजा के बाद लोक सभा सचिवालय ने राहुल गाँधी की संसदीय सदस्यता रद्द कर दी है | आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर पर स्याही फेंकी

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related