25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

बस्तर में मूसलाधार बारिश से तबाही, मांदर गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में…

HomeChhattisgarhबस्तर में मूसलाधार बारिश से तबाही, मांदर गांव पूरी तरह बाढ़ की...

Date:

जगदलपुर/संवाददाता : 26 अगस्त 2025,
बस्तर जिले में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांव जलमग्न हो गए हैं। अचानक आई बाढ़ से लोहंडीगुड़ा ब्लॉक का मांदर गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

हालात इतने बिगड़े कि गांव में फंसे पांच लोगों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं करीब 85 परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेना पड़ा। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए 15 लोगों को बाढ़ से निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया।

जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को भोजन और अस्थायी ठिकाने उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इधर, तेज बारिश से जगदलपुर-तोखापाल ब्लॉक के रायकोट इलाके में सड़क बह गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग से रैक लोडिंग प्वाइंट तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। वहीं, भूस्खलन से बचाव के लिए बनाई गई रिटर्निंग वाल भी ढह गई।

हेल्पलाइन नंबर जारी
बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने हेल्पलाइन नंबर 07856-252412 जारी किया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related