मधुरिमा म्यूजिकल ग्रुप की विशेष संगीतमय प्रस्तुति, मायराम सृजन हॉल में शाम 6:30 बजे से गूंजेंगे गीत-संगीत के सुरीले तराने |
रायपुर। राजधानी रायपुर के संगीत प्रेमियों के लिए आज 30 नवंबर 2026 की शाम बेहद खास होने जा रही है। संगीत, सुर और सुरीली आवाजों का ऐसा संगम सजने जा रहा है, जहां एक ही मंच पर राजधानी के जाने-माने गायक, गायिकाएं और संगीत से जुड़ी प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगी। ‘मधुरिमा म्यूजिकल ग्रुप’ का यह विशेष संगीतमय कार्यक्रम आज सोमवार, 30 नवंबर 2026 को शाम 6:30 बजे से मायराम सुरजन हॉल, रायपुर में आयोजित होगा। संगीत प्रेमियों के बीच इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है | ग्रुप के निर्देशक ने सभी संगीत प्रेमियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है |
एक मंच पर सजेगा सुरों का कारवां, दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति:
इस संगीतमय आयोजन में निर्देशक बावनकर भाऊ के साथ समन्वयक ज्ञानेश झा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वही संजीव ठाकुर जी अपने शब्दों से मंच संचालित करेंगे | कार्यक्रम में संध्या झा, तपस्विनी बिसोई , ज्योति पाटिल, तृप्ति श्रीवास्तव और राखी श्रीवास्तव अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगी। वहीं आदित्य ठाकुर,जी. भूषण राव और योगेन्द्र सिंह ठाकुर (संरक्षक) भी अपनी प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा राजेन्द्र लंगोटे, मनोहर अठवानी, बबलू नारायण, अमजद हुसैन और अब्दुल हमीद जैसे कलाकार भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम में इंदु गोधवानी सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं।
30 नवंबर की शाम संगीत प्रेमियों के नाम, मायराम सृजन हॉल में होगा यादगार आयोजन:
मधुरिमा म्यूजिकल ग्रुप का यह आयोजन राजधानी में संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देने वाला अवसर होगा। अलग-अलग आवाजों, संगीत शैलियों और कलाकारों की मौजूदगी इस शाम को खास बनाने जा रही है। संगीत प्रेमियों के लिए यह एक ऐसा अवसर होगा, जहां गीतों की मधुरता और सुरों की जुगलबंदी का आनंद एक ही मंच पर मिल सकेगा। कार्यक्रम का समय शाम 6:30 बजे निर्धारित है और आयोजन स्थल मायराम सुरजन हॉल, रायपुर रहेगा। इस कार्यक्रम का लाइव भी आप youtube पर देख सकेंगे |
ख़बरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509



