32.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद…

HomeChhattisgarhदुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद...

Date:

दुर्ग: 26 अगस्त 2025,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) के निर्देशन में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मोहन नगर पुलिस एवं गठित टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 19 चोरी की गई मोटर सायकल बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस द्वारा संचालित “सशक्त एप” के माध्यम से लावारिस एवं चोरी की गाड़ियों की सर्चिंग लगातार की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्रीन चौक के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पिछले 4 महीनों से लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

बरामदगी में शामिल वाहन

  • 10 एक्टिवा स्कूटर
  • 09 मोटरसाइकिलें
    (कुल 19 दोपहिया वाहन)

पुलिस ने बताया कि चोरी की गई गाड़ियों को आरोपी अपने परिचितों को कम कीमत पर बेच देते थे। कई बार गाड़ियां बिना नंबर और बिना कागजात के होने के बावजूद खरीददार उन्हें खरीद लेते थे। इस मामले में कुल 14 वाहन खरीददारों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में दो विधि से संघर्षरत बालक एवं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अपनी व्यक्तिगत शौक–पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

कार्रवाई में विशेष योगदान
सउनि. चंद्रशेखर सोनी, प्र. आर. मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक हिमांशु जंघेल, आरक्षक खिलेश कुर्रे, आरक्षक रवि शंकर मरकाम एवं आरक्षक गजेन्द्र यादव की अहम भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई ने जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता दिलाई है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...