32.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

साधारण विवाद में उतारा मौत के घाट; ईंट भट्टा चंगोरी के मुंशी की टंगिया से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhसाधारण विवाद में उतारा मौत के घाट; ईंट भट्टा चंगोरी के मुंशी...

Date:

दुर्ग: 26 अगस्त 2025,
जिले के चंगोरी स्थित शिवलाल चकधारी के ईंट भट्टे में मामूली विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। भट्टे के मुंशी किशन लाल साहू की उसी भट्टे में काम करने वाले मजदूरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामला 24 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे का है। भट्टे में मजदूरी करने वाले काशीराम चौहान, धनसाय साहू और एक नाबालिग आरोपी अपने क्वार्टर के बाहर शराब पी रहे थे। उसी दौरान मुंशी किशन लाल साहू उनसे पुराने विवाद को लेकर झगड़ने लगा। बहस बढ़ने पर तीनों ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ठान ली। धनसाय व नाबालिग ने किशन लाल को पकड़कर हाथ-मुक्कों से पीटा और इस बीच काशीराम ने कमरे के पास रखी टंगिया से उसके सिर पर प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुंशी वहीं गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया।

घटना को छुपाने के लिए आरोपियों ने इसे दुर्घटना का रूप देने की योजना बनाई। काशीराम ने मृतक के मोबाइल से भट्टा मालिक सुभाष चकधारी को फोन कर बताया कि शराब पीते समय किशन लाल मजाक-मजाक में भागते हुए गेट के पास रखी टंगिया से टकरा गया और घायल हो गया। भट्टा मालिक ने तत्काल अपनी कार से किशन लाल को जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान 25 अगस्त की सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस की जांच में खुला राज

प्रारंभिक तौर पर मामला हादसा बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया, खून से सने कपड़े और शराब की बोतल बरामद की गई। आरोपी काशीराम चौहान, धनसाय साहू और नाबालिग को हत्या का आरोपी पाकर गिरफ्तार किया गया। परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना भी दे दी गई है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजोरा सउनि संतोष कुमार साहू और उनकी टीम व एसीसीयू की टीम की अहम भूमिका रही।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...