29.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में ₹3.5 करोड़ का मजदूरी घोटाला उजागर…

HomeChhattisgarhरायपुर कृषि विश्वविद्यालय में ₹3.5 करोड़ का मजदूरी घोटाला उजागर...

Date:

रायपुर : 13 अगस्त 2025

रायपुर के जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। हाल ही में हुई ऑडिट जांच में मजदूरों के भुगतान में करीब ₹3 करोड़ 50 लाख की गड़बड़ी पकड़ी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वविद्यालय में कृषि फार्म और अन्य कार्यों के लिए बड़ी संख्या में मजदूर नियुक्त किए गए हैं, लेकिन इनमें से कई मजदूर वास्तविक कृषि कार्य के बजाय अधिकारियों के बंगलों और परिसर में सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों में तैनात पाए गए।

यह भी पढ़े : महतारी वंदन योजना, वंचित महिलाओं के लिए फिर से मौका, 15 अगस्त से शुरू होगा दूसरा चरण…

सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में केवल सौंदर्यीकरण के नाम पर 50 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं, जिन्हें हर साल लाखों रुपये का भुगतान किया जाता है। ऑडिट टीम द्वारा मजदूरी मद में हुए इन भुगतानों के दस्तावेज मांगे जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इस खुलासे के बाद विश्वविद्यालय के लगभग सभी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच की संभावना जताई जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...