15.8 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

दुर्ग में 765 एकड़ जमीन घोटाला, पटवारी की आईडी हैक कर भू-माफियाओं ने किया कब्जा…

HomeChhattisgarhदुर्ग में 765 एकड़ जमीन घोटाला, पटवारी की आईडी हैक कर भू-माफियाओं...

Date:

दुर्ग : 13 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। मुरमुंदा पटवारी हल्का के चार गांव—मुरमुंदा, अछोटी, चेटुवा और बोरसी—में भू-माफियाओं ने पटवारी की आईडी हैक कर करीब 765 एकड़ सरकारी और निजी जमीन फर्जी तरीके से अपने कब्जे में ले ली। इतना ही नहीं, सरकारी जमीन को बैंक में गिरवी रखकर करोड़ों रुपये का लोन भी हासिल कर लिया गया।

यह भी पढ़े : रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में ₹3.5 करोड़ का मजदूरी घोटाला उजागर…

जांच में खुलासा हुआ कि यह घोटाला मुरमुंदा हल्का क्रमांक 16 के पटवारी की आईडी हैक कर किया गया। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाटन के पटवारी मनोज नायक और मुरमुंदा के कृष्ण कुमार सिन्हा को निलंबित कर दिया, जबकि 18 अन्य पटवारियों का दूसरे हल्कों में तबादला कर दिया गया।

दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने बताया कि सभी जमीनों को धारा 115/16 के तहत सही किया गया है। प्रारंभिक जांच में जमीन सिंडिकेट के तार रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा समेत अन्य जिलों तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामला राज्य सरकार के भू-राजस्व अभिलेख शाखा को भेजा गया है, जहां उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम और जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इतनी बड़ी हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विष्णुदेव सरकार में सुशासन के साथ सख्त शासन भी है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...

खराब सफाई पर सख्त कार्रवाई, बीएसयूपी खलबाड़ा में सफाई ठेका निरस्त, नगर निगम ने दिखाई सख्ती…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: लगातार खराब सफाई व्यवस्था के चलते नगर निगम...