रायपुर : 12 अगस्त 2025
रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ब्रीडिंग सीजन के चलते ये और ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को देखते ही उन पर झपटने की घटनाएं बढ़ गई हैं, खासकर रात के समय इनका खौफ ज्यादा रहता है।
नगर निगम के टोल फ्री नंबर ‘निदान’ पर रोजाना दर्जनभर शिकायतें दर्ज हो रही हैं, लेकिन नियंत्रण की कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। निगम का अमला रोज 15 से 20 कुत्ते पकड़कर नसबंदी करता है और फिर उन्हें वापस उसी इलाके में छोड़ देता है, जिससे बाकी कुत्तों की संख्या और प्रजनन पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा।
कानूनी पाबंदी के कारण आवारा कुत्तों को मारा नहीं जा सकता, इसलिए नसबंदी ही एकमात्र उपाय है। लेकिन सीमित कार्रवाई के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है।
अंबेडकर अस्पताल में 7 माह का आंकड़ा
- 18 वर्ष से कम आयु के: 1,764 डॉग बाइट वैक्सीनेशन
- 18 वर्ष से अधिक आयु के: 2,515 डॉग बाइट वैक्सीनेशन
डॉग शेल्टर तैयार, संचालन बाकी
नगर निगम ने सोनडोंगरी में करीब दो एकड़ जमीन पर डॉग शेल्टर बनाया है, जिसमें एक साथ 50 कुत्तों को रखने की सुविधा है। यहां अस्पताल, डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था और पालतू कुत्तों को शुल्क देकर रखने की सुविधा भी होगी। निगम का दावा है कि शेल्टर शुरू होने के बाद नसबंदी और इलाज की प्रक्रिया नियमित होगी, जिससे समस्या पर काबू पाया जा सकेगा।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


