23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राशिफल: 10 अगस्त 2025, जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

HomeRASHIPHALराशिफल: 10 अगस्त 2025, जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन...

Date:

रायपुर : 10 अगस्त 2025

10 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और मीन राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कुंभ राशि में राहु के साथ होगा। और यहां से सूर्य और बुध चंद्रमा के छठे भाव में विराजमान होकर अधियोग बनाएंगे। जबकि आज चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि भी रहेगी। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

मेष राशि, परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज सगे संबंधियों और मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। आप आज सकारात्मक विचारों से ओतप्रोत रहेंगे जिसका आपको आज फायदा मिलेगा। बिजनेस करने वाला जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। फल मिठाई के बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की ओर से आप आज खुशी पाएंगेो। दिन आपका मौज मनोरंजन में बीतेगा। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आज शुभ फलदायी होगा।

वृषभ राशि,किसी मित्र या संबंधी से मुलाकात हो सकती है

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज भाई बहनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा और आप परिवार के लोगों के साथ मनोविनोद का आनंद ले पाएंगे। आज आपके घर पर किसी मित्र या सगे संबंधी का आगमन हो सकता है। आपका कोई सोचा हुआ काम आज पूरा होगा। दिन के दूसरे भाग में आज आपको किसी कारण से यात्रा करनी पड़ सकती है। आप आज किसी पुण्य कार्य में शामिल होकर दान पुण्य भी करेंगे। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें।

मिथुन राशि, शुभ लाभदायक रहेगा आज का दिन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और अनुकूल रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आप जो भी काम करेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन मे आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी सहभागिता बढेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आप अपने खर्च को नियंत्रित रख पाएंगे। किसी पारिवारिक काम से आपको आज अपने बाकी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। आपको आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़कर मान सम्मान पाने का मौका मिलेगा। माता की ओर से स्नेह और सहयोग पाएंगे। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

कर्क राशि, आपको आज परिवार से सहयोग मिलेगा

कर्क राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य जातको के विवाह की बात तय हो सकती है। रिश्तेदारों के बीच प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सितारे कहते हैं अगर आप किसी कोर्स में में दाखिले के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। साथ ही आज आपको भौतिक साधनों की भी प्राप्ति होगी।​ आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें और इस जल में कुमकुम मिला लें।

सिंह राशि, मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन और परेशानी वाला रह सकता है। आपको अपने काम पर आज फोकस करना होगा। मानसिक रूप से आप आज उलझन महसूस कर सकते हैं। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना होगा नहीं तो आपसी रिश्ते में ही तनाव बढ सकता है। कारोबार व्यापार के मामले में आज का दिन सुस्त रह सकता है। साझेदारी में आप कोई काम कर रहे हैं तो आपको आज तालमेल बनाकर चलना होगा। लेन देन में सतर्कता बरतें। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि,परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने काम में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। वैसे आज आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा जो आपको कठिनाइयों से निकलने का बल प्रदान करेगा। आपको आज पारिवारिक कार्यो में जीवनसाथी का हाथ बंटाना होगा इससे आपके बीच तालमेल बढेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलना हो सकता है। घरेलू जरूरतों पर आज धन खर्च का योग बना हुआ है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए और आज आपको अपने खर्च पर भी कंट्रोल करने का प्रयास करना चाहिए। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना शुभ लाभदायक होगा।

तुला राशि, बहुत दिनों से अटका हुआ काम आज पूरा होगा

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आज परिवार के लोगों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके घर में आज सुख साधनों का भी आगमन होगा। आप आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। कोई काम जो आपका बहुत दिनों से अटका हुआ है वह भी आज पूरा हो सकता है। अगर आप नौकरी के लिए जा रहे हैं तो आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। बिजनेस में सुस्ती के साथ कमाई बनी रहेगी। वैसे आज आपको अपनी कला और बोलने की कला का भी फायदा मिलेगा। पड़ोसियों और दोस्तों से भी आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। मनपसंद भोजन मिलने की आज आपको खुशी होगी। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा माता की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि, आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज अपने किए गए प्रयास और कार्यों में भाग्य सफल बनाएगा। आपकी कोई पारिवारिक चिंता और उलझन आज सुलझ जाएगी जिससे आप राहत की सांस ले सकते हैं। पारिवारिक और सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई भी आज बढेगी। सितारे कह रहे हैं आज आप घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी धन खर्च कर सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। पड़ोसियों से आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।​ आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक करें।

धनुराशि, आर्थिक प्रयास सफल होंगे

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज अपने काम पर फोकस भी रखना होगा। सितारे कह रहे हैं कि आपको आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। आर्थिक प्रयास आज सफल होगे। प्रॉपर्टी और बिजली के उपकरण से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलने वाली है। साथ ही आज आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा जिससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे। खानपान और सेहत का आज ध्यान रखें। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गुरु के मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जप करना चाहिए।

मकर राशि,अधूरी चाहत आज पूरी होगी

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज आप सुबह से ही अपने कामकाज को लेकर तत्पर दिखेंगे। आपको आज कोई ऐसी सफलता या खुशी मिल सकती है जो यादगार रहेगी। जिन लोगों के विवाह की बात चल रही है उनकी बात आज आगे बढ़ सकती है। सितारे कह रहे हैं कि आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी और आपको कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। आप आज सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। सलाह है कि रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें इससे गलतफहमी से बचेंगे। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ आपको आज वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि, आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई पुरानी बात या कोई पूर्व में किया गया काम आपको चिंता में डाल सकता है। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन मिश्रित रहने वाला है, आय व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। कुछ अनचाहे खर्च की वजह से भी आपको आज परेशानी हो सकती है। किसी वजह से आज यात्रा का भी संयोग बनता दिख रहा है। आपके लिए आज जरूरी है कि जो भी निर्णय लें उस पर अच्छी तरह से विचार कर लें क्योंकि राशि में बना ग्रहण योग आपको मानसिक रूप से उलझा सकता है। कारोबार व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें और सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

मीन राशि,बिजनेस में कमाई आज अच्छी रहेगी

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ दिलाएगा। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आज आपको कार्यों में नई सफलता मिलेगी। आज आपके जीवन में खुशी और आनंद का माहौल बना रहेगा। बिजनेस में कमाई आज अच्छी रहेगी। आर्थिक पक्ष आपका आज अनुकूल रहेगा। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। धर्म कर्म के काम में भी आप आज रुचि लेंगे। पारिवारिक रिश्तों में आज मजबूती आएगी। कोई नया काम भी आज आप शुरू कर सकते हैं। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का आपको आज जप करना चाहिए, गाय को हरा चारा खिलाएं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 11 फरवरी 2026…

आज चंद्रदेव का वृश्चिक राशि में गोचर मन की...

राशिफल : 08 फरवरी 2026; जाने आज का राशिफल …

आज 08 फरवरी 2026 ; सितारों की स्थिति बता...