30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

बंगाल के 12 मजदूरों को बांग्लादेशी बताकर गिरफ्तार करने के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब…

HomeChhattisgarhBILASPURबंगाल के 12 मजदूरों को बांग्लादेशी बताकर गिरफ्तार करने के मामले में...

Date:

बिलासपुर : 07 अगस्त 2025

कोंडागांव में स्कूल निर्माण में लगे पश्चिम बंगाल के 12 मजदूरों को बांग्लादेशी नागरिक बताकर गिरफ्तार करने और मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मजदूरों की ओर से दाखिल याचिका में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 128 के तहत की गई कार्रवाई को रद्द करने, एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने और भविष्य में रोजगार के दौरान सुरक्षा देने की मांग की गई है।

यह भी पढ़े : मोबाइल दुकान में गुंडागर्दी, बिलासपुर के रतनपुर में बदमाशों ने की मारपीट और तोड़फोड़…

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की खंडपीठ ने राज्य शासन को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और रजनी सोरेन ने पक्ष रखा।

मामला 12 जुलाई का है जब कोंडागांव पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर और मुर्शिदाबाद के 12 मजदूरों को बिना ठोस प्रमाण के बांग्लादेशी बताकर हिरासत में लिया था। बाद में पश्चिम बंगाल पुलिस की पुष्टि पर 14 जुलाई को रिहा किया गया, लेकिन उन्हें धमकाकर राज्य छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...