24.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

मोबाइल दुकान में गुंडागर्दी, बिलासपुर के रतनपुर में बदमाशों ने की मारपीट और तोड़फोड़…

HomeChhattisgarhBILASPURमोबाइल दुकान में गुंडागर्दी, बिलासपुर के रतनपुर में बदमाशों ने की मारपीट...

Date:

बिलासपुर : 07 अगस्त 2025

रतनपुर थाना क्षेत्र के केरापारा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में सोमवार दोपहर गुंडों ने जमकर आतंक मचाया। मोहम्मद आसिफ की दुकान में घुसे आदतन बदमाश विक्कू उर्फ विकास रावत, राजा कश्यप, बंधन और नमन बिसेन ने न सिर्फ दुकान संचालक और उसके दोस्त के साथ मारपीट की, बल्कि दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की।

यह भी पढ़े : 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना खत्म करने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज…

बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की, मना करने पर बाल पकड़कर खींचा और फिर बेल्ट व लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। दुकान का कूलर, काउंटर और सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई बार गुंडागर्दी कर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...