26.4 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

हाईकोर्ट का फैसला, वेतन निर्धारण की चूक का बोझ कर्मचारी नहीं उठाएंगे…

HomeChhattisgarhBILASPURहाईकोर्ट का फैसला, वेतन निर्धारण की चूक का बोझ कर्मचारी नहीं उठाएंगे...

Date:

बिलासपुर : 31 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि यदि विभागीय गलती के कारण कर्मचारियों को अधिक वेतन मिल गया हो, तो उनसे वह राशि वापस नहीं ली जा सकती। यह फैसला दुर्ग जिले के बघेरा एसटीएफ के आरक्षक दिव्य कुमार साहू व अन्य कर्मचारियों के मामले में सुनाया गया।

यह भी पढ़े : खरसिया ब्लॉक के स्कूलों में शिक्षकों की नई पदस्थापना, पढ़ाई में आई तेजी…

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की अपील खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि विभागीय त्रुटियों का खामियाजा कर्मचारियों को नहीं भुगतना चाहिए। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के State of Punjab vs. Rafiq Masih (2015) फैसले का हवाला देते हुए कहा कि तृतीय या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से इस तरह की वसूली संविधान में प्रदत्त आर्थिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

बेंच ने न केवल वसूली आदेश को निरस्त किया, बल्कि पहले से वसूली गई राशि को 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के निर्देश भी दिए। कोर्ट ने कहा कि वेतन निर्धारण में गलती सरकार की जिम्मेदारी है, और उसकी सजा कर्मचारियों को नहीं दी जा सकती।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...