32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

जुलाई में इंदौर पर मेघ मेहरबान नहीं, सिर्फ 5 इंच हुई बारिश…

HomeMadhya PradeshIndoreजुलाई में इंदौर पर मेघ मेहरबान नहीं, सिर्फ 5 इंच हुई बारिश...

Date:

इंदौर : 31 जुलाई 2025

इस बार इंदौर में मेघ खासे नाराज नजर आए। जुलाई पूरा बीत गया, पर अब तक केवल 5 इंच बारिश ही दर्ज हुई है, जबकि औसत 12 इंच होती है। श्रावण माह के 20 दिन गुजरने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो सकी। गुरुवार को भी तेज बारिश की संभावना नहीं है।

इस बार जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश 26 जुलाई को 1.75 इंच हुई थी। बाकी किसी दिन 1 इंच भी पानी नहीं बरसा। पूरे सीजन में अब तक सिर्फ 11.4 इंच बारिश हुई है, जबकि पिछले साल इसी समय तक 13 इंच से ज्यादा हो चुकी थी।

यह भी पढ़े : हाईकोर्ट का फैसला, वेतन निर्धारण की चूक का बोझ कर्मचारी नहीं उठाएंगे…

प्रदेश में सबसे कम बारिश बुरहानपुर (9.9 इंच) में हुई है, जबकि इंदौर दूसरे नंबर पर है। धार और उज्जैन में 14-14, देवास में 15, और झाबुआ में 21 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल सक्रिय मानसूनी सिस्टम उत्तर प्रदेश की ओर खिसक गया है, जिससे इंदौर में अगले कुछ दिन भी भारी बारिश की संभावना कम है। बुधवार को दिन का तापमान 26.7 डिग्री और रात का 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...