27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

आधुनिक खेती और मेहनत से ‘लखपति दीदी’ बनीं केतकी बाई पटेल…

HomeChhattisgarhआधुनिक खेती और मेहनत से 'लखपति दीदी' बनीं केतकी बाई पटेल...

Date:

रायपुर, 29 जुलाई 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी आमटी ग्राम की श्रीमती केतकी बाई पटेल आज पूरे दुर्ग जिले में “लखपति दीदी” के नाम से पहचानी जाती हैं। जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत आने वाले आमटी गांव की रहने वाली केतकी बाई प्रगति महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, निश्चय और आधुनिक कृषि तकनीकों के दम पर आर्थिक समृद्धि की राह बनाई।

एक समय था जब संसाधनों की कमी और आर्थिक तंगी ने केतकी बाई को आगे बढ़ने से रोके रखा। सब्जी उत्पादन की इच्छा होते हुए भी संसाधन न होने के कारण वे बड़े स्तर पर खेती नहीं कर पा रही थीं। लेकिन जब बिहान योजना के तहत उन्हें महिला स्व-सहायता समूह की जानकारी मिली, तो उन्होंने पहल कर अपने जैसी महिलाओं के साथ समूह का गठन किया और छोटी-छोटी बचतों से शुरुआत की।

समूह के माध्यम से केतकी बाई ने बैंक लिंकेज से ₹30,000 का ऋण लिया और सब्जी उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया। इसके साथ ही उन्हें सामुदायिक निवेश कोष से ₹20,000 का अतिरिक्त लोन भी मिला, जिससे उन्होंने खेती के कार्य को विस्तार दिया।

मचान विधि और आधुनिक तकनीक बनीं सफलता की कुंजी

केतकी दीदी ने एक एकड़ निजी भूमि में मचान विधि जैसी आधुनिक तकनीकें अपनाकर भिंडी, करेला, बैंगन, बरबटी, मक्का और भाजी जैसी मौसमी सब्जियों की खेती शुरू की। उनकी मेहनत का परिणाम यह हुआ कि आज वे सप्ताह में चार दिन – दो दिन निकुम बाजार और दो दिन आलबरस बाजार – में सब्जियां बेचती हैं। उनकी दैनिक बिक्री ₹3,500 तक पहुंच गई है, जिससे वे प्रति माह लगभग ₹32,000 की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं। साल भर में उनकी आमदनी करीब ₹3.5 लाख हो गई है।

आत्मनिर्भरता की मिसाल

केतकी दीदी ने न सिर्फ आय बढ़ाई, बल्कि उन्होंने स्वयं का पक्का मकान बनवाया, पावर डीलर मशीन खरीदी और अब पांच एकड़ अतिरिक्त भूमि में धान की खेती भी कर रही हैं। उनकी सफलता से प्रेरित होकर कई महिलाएं भी बिहान योजना से जुड़ रही हैं।

एक प्रेरणास्रोत बनीं केतकी दीदी

आज केतकी बाई पटेल की पहचान केवल एक महिला कृषक की नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्रोत ‘लखपति दीदी’ की बन चुकी है। उनकी कहानी यह सिद्ध करती है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो सीमित संसाधन भी बड़ी सफलता दिला सकते हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...