छेड़छाड़ पर डांट लगाई तो युवक ने की महिला की कुल्हाड़ी से हत्या…

HomeCHHATTISGARHछेड़छाड़ पर डांट लगाई तो युवक ने की महिला की कुल्हाड़ी से...

Date:

रायगढ़ : 29 जुलाई 2025

लैलूंगा थाना क्षेत्र के नवागांव धौंराडांड में डांट से नाराज युवक ने एक महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। महिला ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने पर युवक को फटकार लगाई थी। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, मृतका रेखा राउत (47) की बेटी करीब 20 दिन पहले मायके आई थी। रथ उत्सव के दौरान गांव के युवक लुकेश्वर यादव (21) ने बेटी से छेड़छाड़ की थी। जानकारी मिलने पर रेखा ने आरोपी को डांटा और उसके परिजनों से भी शिकायत की थी। बाद में दोनों परिवारों में सुलह हो गई थी।

यह भी पढ़े : मैत्रीबाग में सफेद बाघों की सातवीं पीढ़ी, डॉ. एन.के. जैन का भावनात्मक जुड़ाव…

हालांकि लुकेश्वर डांट से नाराज था। शुक्रवार को जब रेखा उपरपारा से घर लौट रही थीं, तभी लुकेश्वर ने रास्ते में रोककर गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।

थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि लगातार तलाश के बाद रविवार देर शाम आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...