छत्तीसगढ़ में पहली बार 72 महिला गायिकाओं का युगल गायन ‘नवगीतिका’ आज…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में पहली बार 72 महिला गायिकाओं का युगल गायन ‘नवगीतिका’ आज...

Date:

रायपुर: 27 जुलाई 2025 (भुषण)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक आयोजन का गवाह बनने जा रही है। कला और संस्कृति को समर्पित तराना ग्रुप द्वारा आयोजित विशेष गायन कार्यक्रम ‘नवगीतिका’ में पहली बार 72 महिला गायिकाएं 36 युगल गीत विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुत करेंगी।

यह भव्य कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से अग्रसेन भवन, पुरानी बस्ती में शुरू होगा और देर रात तक संगीत की सुरमयी लहरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेगा।

कार्यक्रम का निर्देशन कैलाश छाबड़ा कर रहे हैं, जबकि आयोजन की कमान मनीषा नटाल ने संभाली है। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध एंकर सुभाषिनी जॉर्ज करेंगी, जिनकी ओजस्वी वाणी आयोजन में जान फूंकेगी।

‘नवगीतिका’ न केवल एक संगीतमय कार्यक्रम है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और सामूहिक प्रतिभा प्रदर्शन की दिशा में एक अभिनव कदम है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

तराना ग्रुप का उद्देश्य महिला कलाकारों को एक साझा मंच देकर उनकी कला को सम्मानित करना और समाज में प्रेरणा का संदेश देना है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...