रायपुर: 27 जुलाई 2025
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने शनिवार को रायपुर सेंट्रल जेल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि बिना समन या नोटिस के कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई हो रही है। पायलट ने दावा किया कि पिछले 10 सालों में किसी भाजपा नेता पर छापा नहीं पड़ा, जबकि कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “बघेल, लखमा या देवेंद्र यादव हों – हम सब एक परिवार हैं, और हम इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।”
इस पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, “दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू – कांग्रेस अब सिर्फ परिवारवाद की राजनीति कर रही है।” उन्होंने कांग्रेस पर वैचारिक दिवालियापन और सियासी ड्रामा करने का आरोप लगाया।
वहीं, जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने याद दिलाया कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते उनके पिता नंदकुमार बघेल भी जेल गए थे, तब कांग्रेस ने सवाल नहीं उठाया। जोगी ने राजनीति को व्यक्तिगत आरोपों से हटाकर जनहित के मुद्दों पर केंद्रित करने की बात कही।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==


