भाटापारा में 1.70 करोड़ की पोहा ठगी का खुलासा: दो ब्रोकर गिरफ्तार, शेयर बाजार में डूबा व्यापारियों का पैसा…

HomeCHHATTISGARHBHATAPARAभाटापारा में 1.70 करोड़ की पोहा ठगी का खुलासा: दो ब्रोकर गिरफ्तार,...

Date:

भाटापारा, बलौदा बाजार: 24 जुलाई 2025,

शहर के पोहा व्यापारियों के साथ 1 करोड़ 70 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाटापारा थाना क्षेत्र में संचालित पोहा मुरमुरा मिलर्स से जुड़ी इस ठगी में दो ब्रोकरों प्रीतम मंधानी (30) और यश बलानी (24) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने व्यापारियों से 429 टन से अधिक पोहा खरीदकर उसका सौदा देशभर के विभिन्न डीलरों से किया और उससे प्राप्त पूरी राशि को शेयर मार्केट में लगा दिया, जिससे पूरा पैसा डूब गया।

यह मामला तब सामने आया जब भाटापारा पोहा मुरमुरा निर्माता कल्याण समिति से जुड़े करीब 20 व्यापारियों ने स्थानीय थाने में धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दी। व्यापारियों ने बताया कि अप्रैल 2025 से पहले उन्होंने अपनी उपज – पोहा – बिक्री के लिए प्रीतम और यश नाम के ब्रोकरों को सौंपा था। इन ब्रोकरों ने अपनी निजी कंपनियों के जरिए पोहा बेच दिया लेकिन व्यापारियों को उसकी राशि नहीं लौटाई।

Read more ;इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु स्पॉट काउंसलिंग संपन्न, अब रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले…

प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने पोहे की बिक्री से करीब ₹1,70,27,960 कमाए। जब व्यापारियों ने पैसे की मांग की, तो उन्हें बहाना बनाया गया और समय टालते रहे। बाद में पता चला कि दोनों ब्रोकरों ने यह पूरी रकम शेयर बाजार में निवेश कर दी, जो कि पूरी तरह डूब गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। ग्रामीण थाना प्रभारी लखेश केवट के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने धोखाधड़ी की बात स्वीकार की और अपना गुनाह कबूल कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, “यह एक सुनियोजित आर्थिक अपराध है, जिसमें व्यापारिक विश्वास का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। जांच में यह साफ हो गया है कि आरोपियों ने जानबूझकर भुगतान नहीं किया और उसे निजी लाभ के लिए शेयर बाजार में लगा दिया। हम डिजिटल और वित्तीय दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रहे हैं। व्यापारियों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” घटना से स्थानीय व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश है। कल्याण समिति से जुड़े सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि न केवल आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए बल्कि उनकी संपत्ति जब्त कर व्यापारियों को मुआवजा दिलाया जाए।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर :https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG क्लिक करें

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...