29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

डीपी विप्र कॉलेज को ऑटोनॉमस दर्जा देने छात्रों का आंदोलन तेज, तीन छात्राएं बीमार…

HomeChhattisgarhBILASPURडीपी विप्र कॉलेज को ऑटोनॉमस दर्जा देने छात्रों का आंदोलन तेज, तीन...

Date:

बिलासपुर : 18 जुलाई 2025

पी विप्र कॉलेज को स्वायत्त शासी (ऑटोनॉमस) का दर्जा देने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान तीन छात्राओं – अनसुमी खांडे, मीनाक्षी वाकड़े और भावना साहू – की तबीयत बिगड़ गई। भावना की हालत गंभीर होने पर उन्हें पुलिस वाहन से सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया।

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा है। हाईकोर्ट ने 8 मई को डीपी विप्र कॉलेज को 30 दिन के भीतर स्वायत्त शासी दर्जा देने का आदेश दिया था। विश्वविद्यालय ने यह आदेश डिवीजन बेंच में चुनौती दी, लेकिन वहां भी अपील खारिज हो गई। इसके बावजूद कोई निर्णय नहीं लिया गया, जिससे नाराज छात्र आंदोलन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : रायपुर केंद्रीय जेल में गैंगवार: कैदियों के बीच खूनी झड़प, दो घायल – सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

छात्रों ने पहले 2 जून और फिर 11 जुलाई को ज्ञापन सौंपा, लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण 17 जुलाई को भूख हड़ताल शुरू की गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कुलपति से सीधी बातचीत की मांग पर अड़े रहे।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू शुक्ला, उप प्राचार्य और अन्य स्टाफ ने भी छात्रों का समर्थन किया। डॉ. शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय कोई निर्णय नहीं लेता, तो वे स्वयं, प्राध्यापकगण और छात्र धरने पर बैठेंगे।

इस पर कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने कहा कि कॉलेज ने बिना विश्वविद्यालय की अधिसूचना के स्वयं को ऑटोनॉमस घोषित कर परीक्षा ले ली, जो गलत प्रक्रिया है। मामला कोर्ट में लंबित है और अब विश्वविद्यालय सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने छात्रों से शांत रहने की अपील की।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...