21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

बिजली बिल में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में बीरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का उरला बिजली दफ्तर घेराव…

HomeChhattisgarhबिजली बिल में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में बीरगांव...

Date:

रायपुर, 18 जुलाई 2025

बिजली बिलों में की जा रही लगातार बढ़ोतरी और बिना परीक्षण के लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में बीरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज उरला स्थित बिजली कार्यालय का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यपालन अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जनभावनाओं से अवगत कराया और अपनी प्रमुख मांगें रखीं। इस प्रदर्शन में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी, बीरगांव नगर निगम के महापौर श्री नंदलाल देवांगन, पार्षदगण और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

पंकज शर्मा का आरोप – “भाजपा सरकार बिजली बिल के नाम पर जनता को लूट रही है”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आमजन को राहत देने के बजाय बिजली बिल में वृद्धि कर और स्मार्ट मीटर के नाम पर आर्थिक बोझ डालकर जनता को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना परीक्षण के स्मार्ट मीटर लगाना पूरी तरह अनुचित है। इन मीटरों में तकनीकी गड़बड़ियों की पूरी संभावना है और इनके ज़रिए बिजली खपत में हेरफेर का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर प्रति मीटर लगभग ₹8000 का खर्च आमजन से वसूलना जनता की जेब पर सीधा हमला है। इस पूरे सिस्टम में पारदर्शिता का अभाव है और सरकार का उद्देश्य सिर्फ राजस्व वसूली करना है, न कि जनता को सुविधा देना।

योगेन्द्र सोलंकी ने उठाया महंगाई का मुद्दा

ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर पहले ही तोड़ रखी है। ऐसे समय में बिजली बिल में वृद्धि और स्मार्ट मीटर थोपना पूरी तरह से अमानवीय और जनविरोधी कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने खजाने भरने के लिए जनता की जेब पर डाका डाल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी आमजन के हितों के खिलाफ किसी भी फैसले को चुपचाप स्वीकार नहीं करेगी।

महापौर नंदलाल देवांगन बोले – “मजदूर वर्ग को किया जा रहा है परेशान”

महापौर श्री नंदलाल देवांगन ने कहा कि बीरगांव क्षेत्र में बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग निवास करता है, जो पहले से ही आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा है। ऐसे में भारी भरकम बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का खर्च उठाना उनके लिए असंभव है। उन्होंने कहा कि सरकार को मजदूरों की हालत समझनी चाहिए और जनहित में इस निर्णय को वापस लेना चाहिए।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल

धरना प्रदर्शन में बीरगांव नगर निगम के पार्षदों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से –
बसंत साहू, इकराम अहमद, मोहम्मद फिरोज, रितेश सिंह, डीकेन्द्र सिन्हा, आशीष यादव, कृपाराम निषाद, दीनू निषाद, दिलदार कुमरे, शिव साहू, प्रीत साहू, भगत साहू, उबारनदास बंजारे, बैसाखू सागर, मुकेश तिवारी, जानू भार्गव, रौशन यादव, ज्वाला गोस्वामी, राजेन्द्र आडील, नंदू चंद्राकर, महेश राजभर, आकाश कुर्रे, बल्लू बंजारे, अविनाश नियाल, कोमल साहू, बैतल साहू, महेन्द्र बंजारे, जिया फारूखी, भूपेन्द्र साहू, विशाल पांडे, जीत निर्मलकर, चंदन कुश्वाहा, रानी गोस्वामी, पुष्पलता वैष्णव, सुषमा वर्मा, पूजा जांगड़े और नीता विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related