26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

शिक्षा की ओर लौटी उम्मीद,भांसी में अब गोलियों की गूंज नहीं, गूंज रही एबीसीडी और ककहरे की आवाज…

HomeChhattisgarhशिक्षा की ओर लौटी उम्मीद,भांसी में अब गोलियों की गूंज नहीं, गूंज...

Date:

दंतेवाड़ा : 15 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का भांसी क्षेत्र, जो कभी नक्सल हिंसा का गढ़ माना जाता था, आज शिक्षा की रोशनी से चमक रहा है। भांसी-मासापारा में स्थित स्कूल, जिसे पहले नक्सलियों ने तोड़ दिया था, अब उसी स्कूल की नींव आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों ने अपने हाथों से रखी है। यह बदलाव लोन वर्राटू अभियान की सफलता का परिणाम है, जिसके अंतर्गत बीते चार वर्षों में 1,000 से अधिक नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटकर आत्मसमर्पण किया है। आज उनके बच्चे अन्य ग्रामीण बच्चों के साथ बेझिझक पढ़ाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : घरघोड़ा में बारूद प्लांट का विरोध, आदिवासियों ने दिखाया एकजुट जनसंकल्प…

जिला प्रशासन इन बच्चों को पढ़ाई में हर संभव सहायता दे रहा है — मुफ्त किताबें, ड्रेस और अन्य ज़रूरी संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि शिक्षा की राह में कोई बाधा न आए।

भांसी स्कूल के शिक्षक केशव ध्रुव बताते हैं, पहले यहां स्कूल को नक्सलियों ने तहस-नहस कर दिया था, लेकिन अब उन्हीं में से कई लोगों ने नई शुरुआत की है और बच्चों के लिए बेहतर भविष्य की नींव रखी है। एक आत्मसमर्पित नक्सली भावुक होकर कहता है, “पहले हमने बंदूक थामी थी, आज हमारे बच्चे कलम थाम रहे हैं। यही असली बदलाव है।”

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...