26.1 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

तमिलनाडु में नई राजनीतिक पारी शुरू, TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ…

HomeNationalCHENNAIतमिलनाडु में नई राजनीतिक पारी शुरू, TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल...

Date:

चेन्नई, 9 मई। तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय रविवार को राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित होगा।

शनिवार को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने 121 विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपे। विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की आवश्यकता थी।

4 मई को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर राजनीतिक हलकों में बड़ा संदेश दिया। हालांकि पार्टी बहुमत से 10 सीट पीछे रह गई थी। इसके बाद कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों ने समर्थन दिया।

शनिवार को विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी TVK को अपने 2-2 विधायकों का समर्थन देकर विजय की सरकार के लिए रास्ता साफ कर दिया।

इधर, महाबलीपुरम स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जहां TVK के सभी विधायक ठहराए गए हैं। राजनीतिक गतिविधियों और संभावित रणनीतिक बैठकों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह चुनाव परिणाम तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में बड़े परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है, जहां लंबे समय से प्रभावी रही द्रविड़ दलों के बीच पहली बार किसी नई राजनीतिक शक्ति ने सत्ता तक पहुंच बनाई है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार: 7 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की रफ्तार…

नईदिल्ली हाइलाइट बॉक्स: फेज-V (बी) में 7 नए मेट्रो कॉरिडोर...