26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

ईडी की दबिश, दुर्ग के बड़े रेलवे कांट्रेक्टर और होटल व्यवसायी के घर पर छापा, CRPF भी रही साथ…

HomeChhattisgarhईडी की दबिश, दुर्ग के बड़े रेलवे कांट्रेक्टर और होटल व्यवसायी के...

Date:

दुर्ग : 15 जुलाई 2025

रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर और होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। कार्रवाई में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी मौजूद थे। यह रेड ईडी की ongoing जांच का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें कई कंपनियों और फर्मों की भूमिका खंगाली जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित ग्रुप के नाम से कई फर्म संचालित हैं, जो बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरकारी ठेकों में सक्रिय रहे हैं। पिछली सरकार के दौरान इस परिवार से जुड़ी एक फर्म को मिड डे मील योजना के तहत बड़ा ठेका मिला था, जिसे लेकर कई बार सवाल भी उठे थे।

यह भी पढ़े : शिक्षा की ओर लौटी उम्मीद,भांसी में अब गोलियों की गूंज नहीं, गूंज रही एबीसीडी और ककहरे की आवाज…

इसके अलावा, रेल नीर घोटाले में भी इस परिवार के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे। हालांकि जांच और अदालती प्रक्रिया अभी लंबित है, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने पुराने मामलों के आधार पर यह कार्रवाई की है।

परिवार के तीन भाईयों के बीच पहले ही बंटवारा हो चुका है, ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ईडी की यह रेड किस भाई के ठिकानों पर केंद्रित रही या सभी को जांच के दायरे में लिया गया है। ईडी सूत्रों की माने तो अभी जांच प्रारंभिक स्तर पर है और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

छापे की कार्रवाई के दौरान टीम ने घर के अंदर दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और लेन-देन से संबंधित जानकारी को खंगाला। आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और किसी को भी अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी हो सकती है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...