उज्जैन : 11 जुलाई 2025
13 जुलाई 2025 से शनि ग्रह मीन राशि में वक्री हो रहे हैं और यह स्थिति 28 नवंबर 2025 तक बनी रहेगी। इस दौरान देश-दुनिया के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार, जब भी शनि वक्री या मार्गी होते हैं, तो उसका प्रभाव तकनीकी, धार्मिक, प्राकृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में साफ तौर पर नजर आता है।
धार्मिक दृष्टिकोण में बदलाव और युद्ध विराम पर असर
पं. डब्बावाला का कहना है कि मीन राशि में वक्री शनि धार्मिक विचारधारा और आस्थाओं में परिवर्तन ला सकते हैं। साथ ही जिन देशों में युद्ध या संघर्ष की स्थिति है, वहां सीजफायर के उल्लंघन की आशंका है। आमजन को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, खासकर संक्रमण और मौसमी बीमारियों को लेकर।
यह भी पढ़े : श्रावण माह की भक्ति आरंभ, उज्जैन महाकाल मंदिर में पहले दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…
श्रावण मास और सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ भारी वर्षा, बाढ़, भूस्खलन की आशंका है। शेयर बाजार, खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
12 राशियों पर असर
- मेष: रुके कार्य पूरे होंगे
- वृषभ: लाभदायक मुलाकात
- मिथुन: आर्थिक सुधार
- कर्क: मान-सम्मान बढ़ेगा
- सिंह: करियर में विस्तार
- कन्या: स्वास्थ्य पर ध्यान
- तुला: पदोन्नति के योग
- वृश्चिक: व्यवहार से दुख
- धनु: विशेष पद की प्राप्ति
- मकर: अधिक सोच से बचें
- कुंभ: तनाव से दूरी रखें
- मीन: राहत व चुनौतियां दोनों
उपाय: शनिवार को पीपल में जल अर्पित करें, काले कपड़े व तिल का दान करें, “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


