23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

वनाधिकार कानून पर संकट, छत्तीसगढ़ में वन विभाग के आदेश के खिलाफ आदिवासी समुदायों का उभार…

HomeChhattisgarhवनाधिकार कानून पर संकट, छत्तीसगढ़ में वन विभाग के आदेश के खिलाफ...

Date:

रायपुर : 03 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा 15 मई 2025 को जारी आदेश के खिलाफ प्रदेशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ। इस आदेश में विभाग ने खुद को वनाधिकार कानून (FRA 2006) का नोडल विभाग घोषित किया है, जिसे आदिवासी संगठनों ने पूरी तरह असंवैधानिक और आदिवासी विकास विभाग के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप करार दिया है।

साथ ही, विभाग ने राष्ट्रीय वर्किंग प्लान संहिता 2023 का हवाला देकर सामुदायिक वन संसाधन (CFR) अधिकारों के तहत जंगलों के स्थानीय प्रबंधन पर रोक की बात कही है। इससे ग्राम सभाओं की निर्णयात्मक भूमिका और आदिवासी समुदायों के जंगलों पर नियंत्रण को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

राज्य के धमतरी, नारायणपुर, बालोद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बस्तर, गरियाबंद, पिथौरा, अम्बिकापुर सहित कई जिलों में हजारों ग्रामीणों, ग्रामसभा प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने रैलियाँ निकालकर विरोध दर्ज कराया। जिला कलेक्टरों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें आदेश को तत्काल रद्द करने की माँग की गई।

यह भी पढ़े : खौली गांव में शराब दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध, यज्ञ कर जताई नाराज़गी…

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आदेश न केवल FRA की मूल भावना के खिलाफ है, बल्कि संविधान की पाँचवीं अनुसूची, पेसा कानून और ग्रामसभा की सर्वोच्चता का भी उल्लंघन करता है। इससे जंगलों का लोकतांत्रिक प्रबंधन, जैव विविधता का संरक्षण और वन आधारित आजीविका भी प्रभावित होगी।

संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार ग्रामसभाओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे और वन विभाग को उसके दायरे में रखे।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...