रायपुर : 03 जुलाई 2025
आरंग के खौली गांव में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध जारी है। गांव के किसी भी व्यक्ति ने दुकान के लिए जमीन देने से इनकार कर दिया, जिससे निविदा प्रक्रिया पूरी तरह विफल रही। बुधवार को निविदा की अंतिम तिथि तक एक भी आवेदन नहीं आया।
धरनास्थल पर शासन को सद्बुद्धि देने गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक शासन की ओर से दुकान रद्द करने का लिखित आदेश नहीं आता, धरना जारी रहेगा।
इस विरोध को क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने प्रतिनिधि भेजकर आश्वासन दिया, पर ग्रामीणों ने लिखित आदेश की मांग की है। आंदोलन को आसपास के गांवों का भी समर्थन मिल रहा है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


