34.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

रिश्वत लेते पकड़े गए नायब तहसीलदार को तीन साल की सजा, कोर्ट ने कहा- ऐसे अफसरों से व्यवस्था पर से उठता है भरोसा…

HomeChhattisgarhरिश्वत लेते पकड़े गए नायब तहसीलदार को तीन साल की सजा, कोर्ट...

Date:

जशपुर : 01 जुलाई 2025

रिश्वतखोरी के मामले में नायब तहसीलदार कमलेश कुमार मिरी को विशेष न्यायालय ने 3 साल की सश्रम कारावास और ₹50,000 जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू की अदालत ने सुनाया।

रंगे हाथ पकड़े गए थे

अगस्त 2020 में मिरी, जशपुर तहसील में पदस्थ थे। उन्होंने जमीन के नामांतरण और ऋण पुस्तिका पर हस्ताक्षर के लिए अनोज कुमार गुप्ता से ₹3 लाख रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद ACB ने उन्हें तहसील कार्यालय में रिश्वत की किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

यह भी पढ़े : राज्य कर्मचारियों पर सख्ती, अब नहीं कर सकेंगे शेयर, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टो में निवेश; सरकार ने जारी की अधिसूचना…

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

अदालत ने कहा कि “ऐसे अफसरों की वजह से जनता का सिस्टम से भरोसा उठता है, इसलिए सख्त सजा जरूरी है।”

वर्तमान पदस्थापना

फिलहाल कमलेश मिरी सरगुजा जिले के उदयपुर तहसील में प्रभारी तहसीलदार हैं। कोर्ट के फैसले के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संभावना है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...