16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राशिफल : 01 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

HomeRASHIPHALराशिफल : 01 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का...

Date:

रायपुर : 01 जुलाई 2025

1 जुलाई का राशिफल पंचांग की गणना के अनुसार मिथुन, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ और लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कन्या राशि में होने जा रहा है। मित्र राशि में चंद्रमा का गोचर आज बहुत ही शुभ है क्योंकि चंद्रमा और बुध के बीच आज राशि परिवर्तन योग बना है। साथ ही आज गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी बना है और आज मंगल से दूसरे भाव में चंद्रमा के होने से अनफा नामक शुभ योग भी बना है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि, खर्चीला रहेगा दिन, लेकिन फंसा धन मिलेगा

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन राशि राशि से छठे भाव में चंद्रमा के होने से खर्चीला रहेगा। आपको आज अपने कुछ पेंडिंग बिल और भुगतान करने पड़ सकते हैं। आपको आज वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर रखना होगा, जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। काफी समय बाद आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप अपने मन की बात कहकर कर हल्का महसूस करेंगे। आपको आज अपना उधार दिया धन वापस मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि, परिजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलता रहेगा

आज मंगलवार का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन आप धैर्य और संयम से आप स्थिति को अनुकूल बनाए रख पाएंगे। वैसे आपको आज भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलता रहेगा। आप अपने किसी काम में अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं और उनसे आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामकाज में कुछ नयापन लाएंगे, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आपके घर में कुछ शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। धर्म कर्म में रुचि रहेगी।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

मिथुन राशि,कमाई में वृद्धि होगी, अच्छा मुनाफा होगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कमाई में वृद्धि वाला रहेगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप सामाजिक कार्यक्रमों में पूरी रुचि लेंगे जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कोई पुरस्कार मिलने से आप प्रसन्न होंगे। परिवार के सदस्य के साथ आप मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। परिजनों के सहयोग से आप किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उन्हें भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि निवेश करने से पहले सभी पक्षों को समझ लें। आप आज सुख साधनों के साधन प्राप्त करेंगे। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालें।

कर्क राशि, खुशनुमा रहेगा आपका दिन

कर्क राशि के लिए आज मंगलवार को सितारे कहते हैं, आज आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज भौतिक सुख साधन प्राप्त होगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो वह भी आज पूरी हो सकती है। आपका प्रभाव बढेगा। आपका कोई कानूनी काम किसी सरकारी अधिकारी की मदद से पूरा हो सकता है। आज आप अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप समय पर कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है।आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक करें।

सिंह राशि, साझेदारी में आज फायदा होगा

आपकी राशि से आज चंद्रमा दूसरे भाव में हैं अतः आज साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी पर भी बहुत सोच समझकर भरोसा करना चाहिए। अगर आपने जल्दबाजी में कोई फैसला लिया तो यह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। आज आप अपने माता-पिता को यात्रा पर ले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का तांबे के लोटे से जलाभिषेक करें।

कन्या राशि, दोस्तों से मदद पा सकेंगे

कन्या राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ होगा। आपको आज बुद्धि कौशल का लाभ मिलेाग। दोस्तों से सहयोग पाएंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखेगा। बिजनेस में आज कमाई का अच्छा संयोग बन सकता है। आज आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। लेकिन बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

तुला राशि, दिन खर्चीला रह सकता है

तुला राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा लेकिन आपको आज कुछ महत्वपूर्ण काम भी निपटाने होंगे। बिजनेस में आपको आज कुछ उलझन का सामना करना होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले जातको को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। जीवनसाथी से सहयोग और प्रेम प्राप्त कर पाएगे। आपको आज वाणी को संयमित रखना होगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ आज शुभ होगा।

वृश्चिक राशि,कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों पर आज अधिक दबाव रहेगा जिससे मानसिक परेशानी बढेगी। एक साथ कई काम मिलने से आपकी चिंता बढ़ेगी, लेकिन बेहतर प्रबंधन और प्लानिंग से स्थिति को संभल पाएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों सहयोग प्राप्त कर पाएगे। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कुछ बिल भी पुराने लेनदेन को चुकाने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है, आवेश में आने से बचें।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

धनु राशि, विरोधियों को परास्त कर पाएंगे

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर तनाव और गलतफहमी होने की आशंका है, रिश्ते में सच्चाई और तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी कारोबार की बात करें तो आज आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। आपको कोई जटिल और कठिन काम आज पूरा हो पाएगा। आपको आज दोस्तों के साथ वक्त बिताने और कहीं घूमने का भी मौका मिल सकता है। आप अपनी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि, नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता का लाभ मिलेगा। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। यदि आज आपके किसी मित्र के साथ कोई विवाद उत्पन्न होता है तो एक-दूसरे के साथ धैर्य से काम लें और बातचीत से स्थिति को संभालने का प्रयास करें तो अच्छा रहेगा। आज आपको कोई भी बात मन में नहीं रखनी है, घर के बड़ों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा इसलिए समस्या पर परिवार के सदस्यों से विचार कर सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आपके मन में नौकरी में बदलाव और कुछ नया करने का विचार आ सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें और पान चढाए।

कुंभ राशि, जीवनसाथी से भरपूर सहयोग पाएंगे

कुंभ राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर अनुकूल रहेगा। ऐस में आज माहौल खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है। दोस्तों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे हैं। अधिक तला-भुना भोजन करने से बचना चाहिए, अन्यथा पेट दर्द जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है। बिजनेस करने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस और काम के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।

मीन राशि, कोई कठिन काम पूरा हो सकता है

मीन राशि के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। किसी कठिन कार्य के संपन्न होने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। अगर आप कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह भी आज पूरा हो सकता है। यदि किसी बात को लेकर पारिवारिक रिश्तों में तनाव है तो आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। आप आज भविष्य के लिए कुछ निवेश कर सकते हैं। आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचना होगा, अन्यथा वह बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपको आज प्रबंधन क्षमता और शोध कार्य में विशेष सफलता मिल सकती है।
आज भाग्य 87 % आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करना चाहिए।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 11 फरवरी 2026…

आज चंद्रदेव का वृश्चिक राशि में गोचर मन की...

राशिफल : 08 फरवरी 2026; जाने आज का राशिफल …

आज 08 फरवरी 2026 ; सितारों की स्थिति बता...