रायपुर: 29 जून 2025
रायपुर शहर के हृदय स्थल बूढ़ातालाब में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब वहां एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला।
थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि नवजात का जन्म हाल ही में हुआ था और जन्म के बाद ही उसे तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस को आशंका है कि किसी ने समाज के डर या अस्वीकार्यता के कारण यह घिनौना कृत्य किया है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मृत्यु के कारणों की पुष्टि की जा सके।
फिलहाल, पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। तालाब के पास अचानक हुए इस हृदयविदारक घटनाक्रम से क्षेत्रवासियों में आक्रोश और दुख व्याप्त है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


