डोंगरगढ़: 29 जून 2025 (भुषण)
श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित “मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय” के डायग्नोसिस सेंटर का भव्य शुभारंभ आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूजन-अर्चन के बाद विधिवत फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया गया। यह सेवा केंद्र श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए एक अत्यंत उपयोगी स्वास्थ्य सुविधा का प्रतीक है, जो निःस्वार्थ सेवा, श्रद्धा एवं सामाजिक दायित्व की भावना से प्रेरित होकर स्थापित किया गया है।
इस डायग्नोसिस सेंटर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य जांच सुविधाएं सुलभ दरों पर उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीण व आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट समिति की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पहल समाज में सेवा और परोपकार की भावना को सुदृढ़ करती है। श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति को इस महान मानवसेवी कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


