25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

बिलासपुर: भारतमाला प्रोजेक्ट फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने की आत्महत्या, फार्महाउस में फंदे से लटकी मिली लाश…

HomeChhattisgarhBILASPURबिलासपुर: भारतमाला प्रोजेक्ट फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने की...

Date:

बिलासपुर: 27 जून 2025

भारतमाला प्रोजेक्ट के फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उनकी लाश सकरी थाना क्षेत्र के एक फार्महाउस में फंदे से लटकी मिली। इस घटना से राजस्व महकमे और प्रशासनिक हलकों में सनसनी फैल गई है।

सुरेश मिश्रा पर बिलासपुर-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के लिए भूमि अधिग्रहण में कथित फर्जी दस्तावेजों को तैयार करने और मुआवजे में अनियमितता का आरोप था। जांच के दौरान उन्हें दोषी पाया गया था और उनके खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

बताया जा रहा है कि सुरेश मिश्रा इसी महीने 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन रिटायरमेंट से कुछ ही दिन पहले इस तरह का कठोर कदम उठाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है, हालांकि शुरुआती आशंका है कि प्रशासनिक दबाव और मानसिक तनाव के चलते सुरेश मिश्रा ने यह कदम उठाया होगा।

भारतमाला प्रोजेक्ट में मुआवजा घोटाले की जांच जारी
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बिलासपुर-उरगा मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण में करोड़ों रुपये के मुआवजा घोटाले की जांच चल रही है। इस मामले में कई पटवारियों, राजस्व अधिकारियों और भूमिपतियों की संलिप्तता सामने आई है। सुरेश मिश्रा भी इसी जांच के घेरे में आए थे।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related