29.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

मैत्री बाग में नए मेहमानों का आगमन, तेंदुआ और भालू का जोड़ा जल्द करेगा प्रवेश…

HomeChhattisgarhमैत्री बाग में नए मेहमानों का आगमन, तेंदुआ और भालू का जोड़ा...

Date:

रायपुर : 14 जून 2025

भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में जल्द ही तेंदुआ और भालू का एक नया जोड़ा आम जनता के लिए आकर्षण बनेगा। यह जोड़ा विनिमय योजना के तहत नवा रायपुर और बिलासपुर के चिड़ियाघरों से लाया जा रहा है। इसके बदले में मैत्री बाग ने कुछ महीने पहले सफेद बाघों का एक जोड़ा नंदन वन भेजा था। साथ ही जल्द ही यहां से 24 सांभर भी वहां भेजे जाएंगे।

जू प्रभारी डॉ. एन.के. जैन ने बताया कि इस तरह के अंतराज्यीय सहयोग से वन्य प्राणियों की अनुवांशिक विविधता को बढ़ावा मिलता है और प्रजातियों का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। तेंदुआ और भालू के लिए मैत्री बाग में विशेष बाड़ों का निर्माण किया गया है। उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, ताकि उनकी अनुकूलता और स्वास्थ्य की जांच की जा सके। इसके बाद उन्हें आम दर्शकों के लिए बड़े बाड़ों में शिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी – 16-17 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना…

मैत्री बाग सफेद बाघ संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां फिलहाल 7 सफेद बाघ हैं और अब तक कई चिड़ियाघरों को यहां से सफेद बाघ भेजे जा चुके हैं। जानवरों की देखभाल के लिए उच्चतम मानकों का पालन किया जाता है और प्रत्येक प्रजाति को संतुलित भोजन दिया जाता है।

हर मौसम में वन्य प्राणियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं। गर्मियों में स्प्रिंकलर, कृत्रिम झरने, मड बाथ, ग्रीन नेट्स जैसी सुविधाएं दी जाती हैं ताकि जानवरों को गर्मी से राहत मिल सके। जल्द ही आने वाले नए मेहमानों से मैत्री बाग की जैव विविधता और दर्शनीयता दोनों बढ़ेंगी।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख से अधिक का माल जब्त, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स (मुख्य बिंदु) शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस...

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...