26.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी – 16-17 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी –...

Date:

रायपुर : 14 जून 2025

छत्तीसगढ़ में रुक-रुक कर सक्रिय हो रहा मानसून अब धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। बस्तर अंचल में पिछले कुछ दिनों से अटका मानसून आज से फिर सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि गतिविधि बनी रही, तो 16 से 17 जून तक मानसून राजधानी रायपुर तक पहुंच जाएगा।

प्रदेश में आज से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है, जो धीरे-धीरे सेंट्रल और नॉर्थ छत्तीसगढ़ के जिलों में भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में तेज़ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

बारिश में अब तक भारी कमी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जून माह में अब तक 33 में से 27 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। पूरे प्रदेश में औसतन 51% बारिश की कमी दर्ज की गई है। बारिश की यह कमी यदि आगे भी बनी रही, तो खरीफ फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े :अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैक बॉक्स बरामद, 270 शव निकाले गए; जांच में 8 एजेंसियां जुटीं…

मई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

मई महीने में मानसून ने समय से पहले दस्तक देकर 373% अधिक वर्षा दर्ज कराई थी। 22 से 28 मई के बीच प्रदेश में 53.51 मिमी औसत वर्षा हुई थी। हालांकि जून में अब तक यह रफ्तार थमी रही है, लेकिन अब इसके दोबारा सक्रिय होने की उम्मीद बढ़ी है।

तापमान में राहत, स्थिति पिछले साल से बेहतर

इस वर्ष अधिकतम तापमान अब तक 42-43°C के आसपास रहा है, जबकि पिछले साल जून की शुरुआत में तापमान 45.7°C तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे थोड़ी राहत महसूस की जा रही है।

लंबा रह सकता है मानसून

मानसून इस साल सामान्य से 8 दिन पहले 24 मई को केरल पहुंच गया था। यदि मानसून बिना किसी ब्रेक के 15 अक्टूबर तक चलता है, तो इसकी कुल अवधि 145 दिन हो सकती है, जो खेती के लिहाज़ से फायदेमंद हो सकता है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...